प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने छात्राओं को शिक्षा, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने किया प्रेरित
मुंगेली, 10 अगस्त 2026। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर स्टेट प्लान ऑफ एक्शन के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुंगेली द्वारा छात्रावासों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेटों के साथ शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित कन्या छात्रावास, शासकीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित कन्या छात्रावास तथा शासकीय प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास, पथरिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उन्हें कानून एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती मेरावी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा को अपना सबसे मजबूत हथियार बनाएं। उन्होंने छात्राओं से अपने सपनों को छोटा न रखने और लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी लगन एवं मेहनत से पढ़ाई करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। विद्यार्थियों को बुराइयों का त्याग कर अच्छाइयों को अपनाना चाहिए। सफलता हासिल करने के लिए शॉर्टकट का सहारा लेने के बजाय निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन को जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।
उन्होंने छात्राओं को अपने गुरुओं का सम्मान करने तथा बेहतर शिक्षा प्राप्त कर उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के साथ-साथ आत्मविश्वास, शिक्षा और मेहनत के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षिका बिमेश्वरी जांगड़े ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर थाना पथरिया के पीएलवी गौतम महिलांगे एवं दिलेेश्वर देवांगन सहित अन्य उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
