वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा अभियान के तहत युवाओं से संवाद, कलेक्टर और एसएसपी ने दिलाई तिरंगा शपथ
बिलासपुर, 10 अगस्त 2026। वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्थानीय साइंस कॉलेज के राघवेंद्र राव सभाभवन में युवाओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बड़ी संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं एवं एनएसएस स्वयंसेवकों से संवाद किया। इस दौरान युवाओं को तिरंगा शपथ दिलाते हुए देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया गया।
देश को बेहतर बनाने में हर नागरिक की भूमिका जरूरी
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। ऐसे में आवश्यकता है कि प्रत्येक नागरिक यह महसूस करे कि देश उसका अपना है और इसे बेहतर बनाने में उसकी भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा, विचार और रचनात्मकता राष्ट्र निर्माण को नई दिशा दे सकती है।
उन्होंने कहा कि एनएसएस समाज सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए युवाओं को समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा उन्हें निभाने का अवसर मिलता है।
कलेक्टर ने कहा कि देश को आजादी स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के बाद मिली है। आजादी का अर्थ यह नहीं है कि व्यक्ति अपनी इच्छानुसार कुछ भी करे। वास्तविक स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है। प्रत्येक नागरिक को संविधान, कानून और नियमों का पालन करने के साथ-साथ दूसरे लोगों के सम्मान और अधिकारों का भी ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि हर नागरिक अपने स्तर पर ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे, तो वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करना संभव है।
तिरंगा देश की एकता, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक
कलेक्टर ने युवाओं से कहा कि सरकार और समाज युवाओं को आगे बढ़ने और देश के विकास में योगदान देने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। इन अवसरों का अनुशासन, विश्वास और सकारात्मक सोच के साथ उपयोग किया जाए तो व्यक्ति, समाज और देश—तीनों को लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। तिरंगे के सम्मान के साथ प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए।
लक्ष्य तय कर दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ें युवा : एसएसपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने युवाओं से कहा कि वे अपने जीवन के लिए निर्धारित लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें। दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता की ओर ले जाता है।
एसएसपी ने युवाओं से नशे से पूरी तरह दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशे का हर स्वरूप नुकसानदेह है। युवाओं को अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग सकारात्मक कार्यों में करना चाहिए।
साइबर ठगी से बचने सतर्कता जरूरी
एसएसपी ने साइबर अपराधों को लेकर भी युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जिले में 11 से 15 अगस्त तक साइबर फ्रॉड जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज पढ़े-लिखे और बड़े पदों पर कार्यरत लोग भी साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। साइबर ठग लगातार नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल, मैसेज या ऑनलाइन लेन-देन के मामले में पूरी सावधानी बरतें और बिना सत्यापन के किसी के साथ व्यक्तिगत अथवा वित्तीय जानकारी साझा न करें।
सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील
एसएसपी ने सड़क सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने युवाओं से हेलमेट पहनने और यातायात सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की जान जा रही है। थोड़ी सी सावधानी और यातायात नियमों का पालन कई अनमोल जिंदगियां बचा सकता है।
उन्होंने कहा कि अनुशासन केवल नियमों का पालन करना नहीं है, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, एनएसएस विश्वविद्यालय समन्वयक मनोज सिन्हा, कॉलेज के प्राचार्य अवनीश साव सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं और युवा उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

