कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश, युवाओं और विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर
बिलासपुर, 10 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर जिले में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् अभियान के तहत 11 से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में एसएसपी श्री रजनेश सिंह, जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में अधिक से अधिक नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी कार्यक्रमों को गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के साथ विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तैयारियां पूरी करने को कहा। कार्यक्रमों की फोटो और वीडियो विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए।
11 से 15 अगस्त तक होंगे ये प्रमुख कार्यक्रम
11 अगस्त को बिलासपुर जिले के महाविद्यालयों में वंदे मातरम् की थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
12 अगस्त को रिवर व्यू में पुलिस बैंड द्वारा वंदे मातरम् की तर्ज पर विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।
13 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, शपथ, तिरंगा कैनवास पर हस्ताक्षर और तिरंगा सेल्फी बूथ का आयोजन होगा। इसी दिन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में वंदे मातरम् की थीम पर रंगोली एवं कॉन्सर्ट का आयोजन किया जाएगा।
14 अगस्त को पं. लाल बहादुर शास्त्री सेजेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर में स्वतंत्रता दौड़, तिरंगा यात्रा और भारत विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी दिन सीएमडी कॉलेज से तिरंगा बाइक रैली निकाली जाएगी।
15 अगस्त को अभियान के अंतिम चरण में नेहरू चौक, बिलासपुर से तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा।
तिरंगा यात्राओं और बाइक रैली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने तिरंगा यात्राओं, रैलियों और बाइक रैली के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन और रूट व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने सभी विभागों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और इसे जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की अपील की।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

