मुंगेली, 7 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एक बार फिर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम साबित हुई है। मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम धरदेई में एक माह से खराब पड़े हैंडपंप को शिकायत दर्ज होने के महज दो दिनों के भीतर सुधारकर चालू कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिल गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम धरदेई निवासी प्रमोद कुमार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कर बताया था कि गांव के बस स्टैंड के पास स्थित हैंडपंप करीब एक महीने से खराब पड़ा है। इसके कारण गांव के लगभग 80 प्रतिशत परिवारों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा था और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था।
शिकायत मिलते ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी टीम को मौके पर भेजा। निरीक्षण के बाद हैंडपंप की आवश्यक मरम्मत कर उसे दो दिनों के भीतर पुनः चालू कर दिया गया। इसके बाद बस स्टैंड क्षेत्र सहित आसपास के परिवारों को फिर से स्वच्छ पेयजल मिलने लगा।
ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जिला प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का आभार व्यक्त किया। शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसेमंद माध्यम बन चुकी है। शासन की संवेदनशीलता, जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई से लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
