बिलासपुर | 7 अगस्त 2026
बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए राज्य शासन ने बड़ी सौगात दी है। नांदघाट-मुंगेली टू-लेन सड़क को फोरलेन में उन्नत करने के लिए 21 करोड़ 81 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से 36.40 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद लोक निर्माण विभाग ने मंत्रालय से प्रमुख अभियंता को राशि स्वीकृति संबंधी परिपत्र जारी कर दिया है।
गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री और संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों और एजेंसी की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
समय-सीमा में पूरा होगा निर्माण
लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को निर्देश दिए हैं कि कार्य की निविदा समय-सीमा के भीतर पूरी की जाए तथा प्राक्कलन और निर्माण कार्य में मितव्ययिता बरती जाए। साथ ही निर्माण एजेंसी से अनुबंधित अवधि में कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
अनावश्यक टाइम एक्सटेंशन पर रोक
विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य की समय-सीमा में अनावश्यक वृद्धि नहीं की जाएगी। केवल अपरिहार्य और नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों में ही सक्षम अधिकारी समय-सीमा बढ़ा सकेंगे। यदि समय-सीमा बढ़ानी पड़े तो नियमानुसार अर्थदंड (Penalty) सहित टाइम एक्सटेंशन देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
इस परियोजना के पूरा होने से नांदघाट और मुंगेली के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा, यात्रा समय में कमी आएगी तथा क्षेत्र के व्यापार, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है.

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
