दीपका/कोरबा। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 01 गोबर घोरा में 4.20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नाली निर्माण परियोजना का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस निर्माण कार्य से वार्ड में लंबे समय से बनी जलभराव और गंदगी की समस्या के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।
भूमिपूजन के दौरान स्थानीय नागरिकों ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और विकास कार्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम में देव सिंह, अनिल कुमार, अर्जुन चौहान और सुरेश पांडे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल ने कहा कि पक्की नाली के अभाव में घरों का निस्तारी पानी और वर्षा का पानी सड़कों व खाली स्थानों पर जमा हो जाता था, जिससे जलभराव, गंदगी और मच्छरों के प्रकोप के कारण बीमारियों का खतरा बना रहता था। उन्होंने कहा कि नई नाली बनने से जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होगी और वार्डवासियों को स्थायी राहत मिलेगी।
पार्षद ने बताया कि क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। नाली निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए नगर पालिका प्रशासन और वार्ड पार्षद का आभार जताया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
