बिलासपुर/कोरबा। कोयला उद्योग के श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए कार्यरत कोयला मजदूर पंचायत (हिन्द मजदूर सभा-एचएमएस) की नई केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। संगठन के पुनर्गठन में सर्वसम्मति से रेशम लाल यादव को केंद्रीय अध्यक्ष और विनय सिंह को पुनः केंद्रीय महामंत्री चुना गया है। संगठन ने दावा किया है कि नई टीम एसईसीएल के सभी क्षेत्रों के कोयला कामगारों के अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।
संगठन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत गठित नई कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रेशम लाल यादव (पूर्व कर्मचारी, गेवरा क्षेत्र) को केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सोहागपुर क्षेत्र के विद्युत पर्यवेक्षक विनय सिंह को लगातार दूसरी बार केंद्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा रामेश्वर दुबे (चिरमिरी क्षेत्र) और हरी यादव (बैकुंठपुर क्षेत्र) को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्रीय उपाध्यक्ष के रूप में तेज बहादुर सिंह, शिवनारायण मिश्रा, अनिद्ध सिंह क्षत्री और डॉ. एन.एल. पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अख्तर जावेद उस्मानी और एस.सी. मंसूरी को केंद्रीय उप-महामंत्री तथा उमेश कुमार को केंद्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह ने बताया कि नई कार्यकारिणी की आधिकारिक सूचना एसईसीएल के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (CMD) को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947, औद्योगिक विवाद केंद्रीय नियम 1957 तथा आईआर कोड 2020 के प्रावधानों के तहत कार्यकारिणी के सभी निर्वाचित पदाधिकारी और सदस्य संरक्षित कर्मचारी (Protected Workmen) की श्रेणी में मान्य होंगे।
संगठन ने बताया कि गेवरा, कुसमुंडा, दीपका, सोहागपुर, चिरमिरी, हसदेव, जोहिला, बैकुंठपुर, जमुना, कोतमा और रायगढ़ सहित एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिक प्रतिनिधियों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष रेशम लाल यादव और महामंत्री विनय सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि संगठन कोयला श्रमिकों के कल्याण, सुरक्षा, उचित वेतनमान और उनके कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। साथ ही प्रबंधन और श्रमिकों के बीच बेहतर औद्योगिक संबंध बनाए रखने तथा श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात भी कही गई है।
संगठन की ओर से यह भी बताया गया कि नई कार्यकारिणी की जानकारी रजिस्ट्रार व्यावसायिक संघ रायपुर, कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं निदेशक (एचआर), उप मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) रायपुर और जबलपुर सहित एसईसीएल के सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधकों को भेज दी गई है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
