कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया सम्मानित, सुशासन एवं अभिसरण विभाग में ओएसडी के रूप में करेंगे कार्यभार ग्रहण
बिलासपुर | 4 अगस्त 2026
बिलासपुर जिला कार्यालय में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान के रायपुर स्थानांतरण पर मंगलवार को जिला कार्यालय में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनका स्थानांतरण रायपुर स्थित सुशासन एवं अभिसरण विभाग में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के रूप में हुआ है।
इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने श्री दीवान के लगभग डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, सरल व्यवहार और समर्पित कार्यशैली से जिला प्रशासन की विभिन्न योजनाओं एवं प्रशासनिक दायित्वों के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने अनुभव और दक्षता से नई जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर ने श्री दीवान को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने विदाई संबोधन में संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान ने बिलासपुर में बिताए लगभग डेढ़ वर्ष के सेवाकाल को यादगार बताते हुए कहा कि उन्हें जिले में कार्य करने के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों का हमेशा सहयोग और आत्मीयता मिली। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिलासपुर की यादें उनके लिए हमेशा विशेष रहेंगी।
विदाई समारोह में नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी सहित जिला प्रशासन के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

