Human Welfare Foundation ने 50 जरूरतमंद बच्चों को बांटी स्कूल किट, शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण का दिया संदेश

Human Welfare Foundation ने 50 जरूरतमंद बच्चों को बांटी स्कूल किट, शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण का दिया संदेश

बिलासपुर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य डॉक्टर शेख सिराजुद्दीन सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए बच्चों की लक्ष्य अनुशासन और मानवता का महत्व समझाया

बिलासपुर | 03अगस्त 2026

आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से Human Welfare Foundation द्वारा बिलासपुर के कुम्हारपारा स्थित प्रोग्रेसिव कॉन्वेंट स्कूल में स्कूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 50 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, पेन, पेंसिल सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शेख सिराजुद्दीन (Chief Medical Superintendent, SECR, बिलासपुर) ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे देश का भविष्य हैं और समाज की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक बच्चे को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।

विशिष्ट अतिथि श्री अज़हर शम्स रहमानी, श्री जसबीर सिंह चावला, श्री शौकत अली, डॉ. नौशीन एवं डॉ. शगुफ्ता ने भी बच्चों को प्रेरित किया। वक्ताओं ने लक्ष्य निर्धारित करने, कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर प्रयास करने, आत्ममूल्यांकन, अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

डॉ. नौशीन ने बच्चों से कहा कि केवल परीक्षा पास करना ही उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि एक सफल और बेहतर इंसान बनने का लक्ष्य भी होना चाहिए। वहीं डॉ. शगुफ्ता ने बच्चों को प्रतिदिन आत्ममूल्यांकन कर अपने लक्ष्य की दिशा में ईमानदारी से प्रयास करने की सीख दी।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, बिलासपुर के अध्यक्ष श्री अब्दुल वाहिद सिद्दीकी ने किया। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ अच्छा चरित्र भी जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बच्चों से मानवता, ईमानदारी, अनुशासन, करुणा और सेवा-भाव को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर Human Welfare Foundation के सदस्य रशीद अंसारी, सैय्यद सरफ़राज़, कामरान आज़म, इनामुल हक़, खालिद हनीफ़ी, वहीद सिद्दीकी, अयूब ख़ान, राजा ख़ान, खलील सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अभिभावकों की सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *