सिम्स अस्पताल के टीबी वार्ड के सामने गंदगी का अंबार, मरीजों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा

सिम्स अस्पताल के टीबी वार्ड के सामने गंदगी का अंबार, मरीजों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा

नगर रिपोर्टर वहीदुल्ला खान

बिलासपुर, 3 अगस्त 2026। शहर के सिम्स अस्पताल के टीबी वार्ड के सामने फैली गंदगी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल परिसर में गंदगी और दुर्गंध का आलम ऐसा है कि वहां कुछ देर खड़ा रहना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी उन टीबी मरीजों को झेलनी पड़ रही है, जो इलाज के लिए वार्ड में भर्ती हैं और इसी वातावरण में रहने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस समस्या पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि वार्ड के सामने लंबे समय से फैली गंदगी की नियमित सफाई नहीं हो रही है और न ही संक्रमण की रोकथाम के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया है।

मामले को लेकर खबर36 गढ़ की टीम ने अस्पताल पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड के सामने गंदगी और दुर्गंध की स्थिति कैमरे में रिकॉर्ड की गई। हालांकि, निरीक्षण के समय अस्पताल प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संबंधित प्रबंधक श्री लखन सिंह उपलब्ध नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका। टीम ने उपलब्ध दृश्य और जानकारी प्रबंधन तक पहुंचाने की पहल भी की।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की अनदेखी हैजा संक्रमण फैलने का कारण बन सकती है। ऐसे में टीबी जैसे गंभीर रोग से जूझ रहे मरीजों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

मरीज के परिवारजन ने मांग की है कि अस्पताल प्रबंधन तत्काल गंदगी की सफाई कराए, नियमित सैनिटाइजेशन और ब्लीचिंग का छिड़काव सुनिश्चित करे तथा मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराए। लोगों का कहना है कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो संक्रमण और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

(नोट: यह समाचार प्रत्यक्ष निरीक्षण, स्थानीय लोगों के आरोपों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। अस्पताल प्रबंधन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *