हर घर नल से जल पहुंचाने मिशन मोड में काम करें: कलेक्टर कुन्दन कुमार, जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

हर घर नल से जल पहुंचाने मिशन मोड में काम करें: कलेक्टर कुन्दन कुमार, जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

मुंगेली | 31 जुलाई 2026

जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के लिए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने शुक्रवार को जिला कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर घर तक नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करें।

बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित एकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 15वें और 16वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर अधूरे कार्यों को पूरा करने में किया जाए। जिन क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन या अन्य कारणों से जलापूर्ति प्रभावित है, वहां शीघ्र कार्ययोजना बनाकर पेयजल व्यवस्था बहाल की जाए।

कलेक्टर ने कहा कि पूर्ण हो चुकी योजनाओं का ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत से सत्यापन कर समयबद्ध तरीके से हस्तांतरण और भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चयनित गांवों में शत-प्रतिशत नल-जल योजनाएं पूरी कर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में पंप चोरी की घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए कलेक्टर ने तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही जल स्रोतों के संरक्षण के लिए बड़े पैमाने पर सोख्ता गड्ढों का निर्माण, पंचायतों को नल-जल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव का प्रशिक्षण तथा भुगतान के अनुरूप भौतिक प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इसके अलावा जर्जर एवं अनुपयोगी पानी की टंकियों को चिन्हित कर सुरक्षित तरीके से डिस्मेंटल करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में एसएसपी भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

SEO Keywords:
Mungeli News, Jal Jeevan Mission, Kundan Kumar Collector, Mungeli Collector Meeting, Tap Water Scheme, Chhattisgarh News, Water Supply News, Jal Jeevan Mission Review, Pump Theft FIR, Mungeli Administration.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *