अनुभव भवन में ज्येष्ठ नागरिक संघ की नई कार्यकारिणी मां मा की अंतिम बैठक सम्पन्न, नए सदस्यों का हुआ सम्मान
बिलासपुर, 31 जुलाई 2026।
बृहस्पति बाजार स्थित अनुभव भवन में ज्येष्ठ नागरिक संघ की नई कार्यकारिणी की मासिक बैठक गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता नव-निर्वाचित अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने की। उन्होंने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए नई कार्यकारिणी की भावी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर अपने सुझाव भी साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान संघ में नवप्रवेश लेने वाले सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही जिन सदस्यों का जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ थी, उन्हें मंगल तिलक लगाकर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। सभी सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और वरिष्ठ नागरिकों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
