बिलासपुर। कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, बिलासपुर के उप संचालक कृषि श्री पी. डी. हथेश्वर के सेवानिवृत्त होने पर हरि अमृत, मोपका (सीपत रोड) में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कृषि परिवार, बिलासपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, सेवानिवृत्त अधिकारी एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल हुए और उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल को सम्मानपूर्वक याद किया।
समारोह में कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल तथा संभागीय संयुक्त संचालक कृषि आर. के. राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में श्री हथेश्वर की सरल कार्यशैली, अनुशासन, प्रशासनिक दक्षता और किसानों के हित में किए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने टीम भावना के साथ विभाग को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रभारी उप संचालक कृषि शशांक शिंदे ने कहा कि श्री हथेश्वर की कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और समर्पण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने किसानों के हित और विभागीय कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान श्री पी. डी. हथेश्वर को शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान-पत्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए गए कार्यकाल की यादें साझा करते हुए उनके विनम्र व्यवहार और सकारात्मक सोच की प्रशंसा की।
अपने संबोधन में श्री हथेश्वर ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि विभाग उनके लिए केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि एक परिवार रहा है। उन्होंने सभी से किसानों के हित में निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करते रहने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (SADO) रघुराज गौतम ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह सम्मान समारोह सफल और अविस्मरणीय बन सका।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
