बिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, ₹827.20 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड के लिए तेज हुई पहल

बिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, ₹827.20 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड के लिए तेज हुई पहल

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, NHAI की DPR प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का किया आग्रह

बिलासपुर/नई दिल्ली। बिलासपुर शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से स्थायी राहत दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से मुलाकात कर बिलासपुर के लिए प्रस्तावित ₹827.20 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने और निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया।

बैठक में तोखन साहू ने बताया कि बिलासपुर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए यह रिंग रोड परियोजना शहर की सबसे महत्वपूर्ण जरूरत बन चुकी है। प्रस्तावित 4-लेन रिंग रोड NH-130, NH-130A और NH-49 को आपस में जोड़ेगी, जिससे भारी मालवाहक वाहनों का शहर के भीतर प्रवेश कम होगा और शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से औद्योगिक, व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही यात्रा समय में कमी आएगी और बिलासपुर के समग्र शहरी एवं आधारभूत विकास को नई गति मिलेगी।

तोखन साहू ने केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी कि द्वारा परियोजना की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR), ट्रैफिक सर्वे और ड्राफ्ट एलाइनमेंट तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने इन सभी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कर परियोजना को शीघ्र मंजूरी देने का अनुरोध किया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही में तेजी लाने का आश्वासन दिया। रिंग रोड परियोजना के साकार होने से बिलासपुर में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होने के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और आधारभूत विकास को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *