पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग की बदहाल स्थिति पर कर्मचारियों का विरोध, कलेक्टर को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग की बदहाल स्थिति पर कर्मचारियों का विरोध, कलेक्टर को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

बिलासपुर | 29 जुलाई 2026

बिलासपुर स्थित पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग में संचालित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भवन की जर्जर स्थिति और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने भवन में व्याप्त समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए सुरक्षा और कार्य सुविधा सुनिश्चित करने की अपील की।

कर्मचारी प्रतिनिधियों ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भवन में कई स्थानों पर सीपेज की समस्या गंभीर हो गई है। कई कार्यालयों में पानी भरने से कर्मचारियों के साथ-साथ कामकाज के लिए आने वाले आम नागरिकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन मिलने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तत्काल लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्ष 1959 में निर्मित यह भवन अब काफी जर्जर हो चुका है। कर्मचारियों ने भवन को डिस्मेंटल कर नई कम्पोजिट बिल्डिंग के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने की मांग की। इसके अलावा भवन की मरम्मत एवं रंगरोगन, पर्याप्त वाहन पार्किंग, पुरुष एवं महिला कर्मचारियों के लिए शौचालयों का जीर्णोद्धार, नया ट्रांसफार्मर लगाने तथा नई विद्युत लाइन की व्यवस्था की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

कलेक्टर ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि वर्षा समाप्त होने के बाद सितंबर 2026 से आवश्यक कार्य शुरू कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में सुनील यादव, आर.के. गुप्ता, सूर्यप्रकाश कश्यप, राहुल यादव, देवेंद्र ठाकुर, किशोर शर्मा, जियाली राम सुरक्षित, एच.एन. पुरैना, डी.के. पाटिल, मनीष रात्रे, श्वेता दुबे, मीनू अग्रवाल, मुक्ति मेरी, ममता रायकर, शिवानी मुले, चंद्रेश, अवधेश कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *