मुंगेली, 28 जुलाई 2026। जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस इस वर्ष गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर कुन्दन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिला कलेक्टोरेट के मनियारी सभाकक्ष में बैठक लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपीं।
बैठक में बताया गया कि 15 अगस्त को सुबह 9:00 बजे जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे, परेड की सलामी लेंगे और मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश पढ़ेंगे।
शहीद परिवारों का होगा सम्मान
समारोह में जिले के शहीदों के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित कर शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी प्रदर्शन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समारोह स्थल की साज-सज्जा, ध्वज एवं फूलों की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, फायर ब्रिगेड, बिजली, ध्वनि व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, आमंत्रण पत्र, प्रशस्ति पत्र सहित सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाएं ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव, एसडीएम अजय शतरंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags: #Mungeli #IndependenceDay2026 #15August #CollectorMungeli #Chhattisgarh #DistrictAdministration #NationalFestival #BreakingNews

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

