बिलासपुर | 29 जुलाई 2026
जिला कार्यालय में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने व्यक्तिगत और सामुदायिक हितों से जुड़े विभिन्न आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने अधिकांश मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और एडीएम शिवकुमार बनर्जी भी उपस्थित रहे और नागरिकों की शिकायतें सुनीं।
10 माह से मानदेय नहीं मिलने की शिकायत
ग्राम पंचायत दर्राभांठा की वार्ड क्रमांक-4 की पंच हीराबाई ने बताया कि उन्हें पिछले 10 महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, जबकि अन्य पंचों को राशि मिल चुकी है। उन्होंने ग्रामसभा में भी यह मुद्दा उठाया था, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया।
शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप
तखतपुर तहसील के ग्राम परसाकापा के ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा शासकीय भूमि पर पक्का मकान बनाकर कब्जा किया गया है। साथ ही सार्वजनिक हैंडपंप के पास सेप्टिक टैंक का निर्माण किया जा रहा है, जिससे पेयजल दूषित होने और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर खतरे की आशंका जताई गई। ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की।
बैंक ऋण स्वीकृति में देरी का मामला
रतनपुर निवासी अनिकेत कुमार बारे ने शिकायत की कि भारतीय स्टेट बैंक की रतनपुर शाखा में वर्ष 2024 से लगातार आवेदन और आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बावजूद उनका ऋण स्वीकृत नहीं किया गया। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।
खेत में राख जमा होने से फसल बर्बाद
सकरी तहसील के बेलमुण्डी निवासी मेघनाथ सूर्यवंशी ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति द्वारा खेत में डाली गई कोयले की राख बारिश के दौरान बहकर उनकी जमीन पर पहुंच गई, जिससे खेत में एक से दो फीट तक राख जमा हो गई और फसल पूरी तरह प्रभावित हो गई। उन्होंने नुकसान की जांच और कार्रवाई की मांग की।
पीएम आवास योजना में नाम नहीं जुड़ने की शिकायत
मस्तुरी विकासखंड के ग्राम लोहर्सी की उषा दुबे ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची में पात्र होने के बावजूद नाम शामिल नहीं किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पात्रता के अनुरूप लाभ दिलाने की मांग की।
भूमि रिकॉर्ड में गड़बड़ी का आरोप
ग्राम धूमा निवासी कमल प्रसाद मिश्रा ने भूमि अभिलेखों में कथित छेड़छाड़ कर बंटांकन नंबर हटाए जाने की शिकायत करते हुए रिकॉर्ड की जांच और सुधार की मांग की।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से जांच कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Tags: Bilaspur News, Jansunwai, Collector Sanjay Agrawal, Jan Darshan, Chhattisgarh News, PM Awas Yojana, Land Dispute, SBI Loan, Bilaspur Administration

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

