खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान, उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान
रायपुर/बिलासपुर, 29 जुलाई 2026।
छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का समापन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में हुआ। राजधानी रायपुर में आयोजित इस कॉन्क्लेव के समापन सत्र में मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों और टीमों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है तथा उत्कृष्ट खेल मिशन के तहत इस वर्ष के बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में देशभर से आए खेल विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, खेल वैज्ञानिकों और खिलाड़ियों के सुझावों से छत्तीसगढ़ की खेल नीति और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रदेश के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची को मंजूरी दी है, जिन्हें भविष्य में सरकारी नौकरियों में लाभ दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बस्तर ओलंपिक, सरगुजा ओलंपिक और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जैसे बड़े आयोजनों का सफल आयोजन किया गया है। बस्तर ओलंपिक में करीब 4 लाख तथा सरगुजा ओलंपिक में 3.5 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि कॉन्क्लेव में मिले सुझावों और निष्कर्षों के आधार पर राज्य के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर से ही खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
19 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सम्मान
मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि वितरित की। छत्तीसगढ़ ने प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 19 पदक अपने नाम किए थे।
व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक विजेता को 2 लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं को 1.5 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
टीमों को भी मिला पुरस्कार
टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला फुटबॉल टीम को 22 लाख रुपये, रजत पदक विजेता पुरुष फुटबॉल टीम को 16.5 लाख रुपये तथा कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम को 9 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।
स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, खेल वैज्ञानिकों, प्रशिक्षकों, खेल संघों के पदाधिकारियों तथा प्रदेशभर के जिला खेल अधिकारियों ने भाग लिया। आयोजन में राज्य में खेल अधोसंरचना, प्रतिभा खोज और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

