8,542 पौधों के रोपण से बढ़ेगी हरियाली, महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगा रोजगार और आय का नया स्रोत
बिलासपुर | 29जुलाई 2026
बिलासपुर जिले के विकासखंड बिल्हा अंतर्गत ग्राम पंचायत देवकिरारी में सोमवार को विशेष पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, उद्यानिकी विभाग तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में किया।
इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत देवकिरारी में कुल 50 एकड़ भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। इसमें 25 एकड़ में मिश्रित फलोद्यान के अंतर्गत विभिन्न फलदार पौधों का रोपण तथा 25 एकड़ में ऑयल पाम के पौधे लगाए जाएंगे।
यह परियोजना उद्यानिकी विभाग द्वारा कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) और वी.बी.जी. राम जी के अभिसरण से संचालित की जा रही है।
इस पहल का उद्देश्य ग्राम पंचायत देवकिरारी को एक आदर्श नर्सरी के रूप में विकसित करना है। साथ ही फलदार पौधों एवं ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करना और हरित छत्तीसगढ़ अभियान को मजबूती देना है।
परियोजना के अंतर्गत लगाए जाने वाले ऑयल पाम पौधों से भविष्य में प्राप्त होने वाले उत्पादन (फ्रूट बंच) का विक्रय किया जाएगा, जिससे महिला स्व-सहायता समूहों की आय में वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।
पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस अभियान में कुल 8,542 पौधों का रोपण किया जाएगा। इससे न केवल पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा, बल्कि ग्रामीणों में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। यह पहल हरित विकास, रोजगार सृजन और सतत कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

