बिलासपुर: सिरगिट्टी में मारपीट करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, 2 चाकू और 1 तलवार जब्त

बिलासपुर: सिरगिट्टी में मारपीट करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, 2 चाकू और 1 तलवार जब्त

बिलासपुर | थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और एक तलवार भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे नर्सरी गेट के सामने मैट्रिक चौक के पास शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिससे क्षेत्र की शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित हुई।

घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मामलों में अपराध क्रमांक 541/2026 एवं 544/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार दबिश और घेराबंदी कर सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 2 धारदार चाकू और 1 तलवार जब्त की गई। पुलिस का कहना है कि घेराबंदी के दौरान भागने की कोशिश में कुछ आरोपी गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आईं।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है।

बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि जिले में बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *