रायपुर/बिलासपुर, 28 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने जा रहे स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन आज राजधानी रायपुर के कोर्टयार्ड-बाय-मेरियट होटल में होगा। इस एकदिवसीय कॉन्क्लेव में देशभर के खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी राज्य में खेलों के विकास, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, खेल अधोसंरचना और भविष्य की खेल नीति पर मंथन करेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विष्णु देव साय नहीं बल्कि उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव करेंगे। वहीं शाम के सत्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल होंगे और प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगे।
कॉन्क्लेव के दौरान कुल 7 तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रतिभा पहचान, खेल विज्ञान, खेल अधोसंरचना, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP), खेल महासंघों की भूमिका, ओलंपिक विजन-2036 और राज्य की पदक रणनीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। समापन सत्र में सभी चर्चाओं के निष्कर्ष साझा किए जाएंगे, जिन्हें राज्य की खेल नीति और खिलाड़ियों के विकास में लागू करने की योजना है।
उद्घाटन सत्र में उप मुख्यमंत्री अरुण साव “लीडरशिप, खेल प्रोत्साहन एवं प्रतिभा पहचान” विषय पर अपने विचार रखेंगे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर किरण पिस्दा, तैराक अनुष्का भगत और एथलीट लकी मरकाम भी मंच साझा करेंगे।
कॉन्क्लेव में ओलंपियन जिन्सन जॉनसन, खेल वैज्ञानिक डॉ. रत्नेश सिंह, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, हाई परफॉर्मेंस एनालिस्ट रोनक कोठारी, पीईएफआई के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पियूष जैन और खेलो इंडिया के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा करेंगे।
राज्य सरकार का उद्देश्य इस कॉन्क्लेव के माध्यम से छत्तीसगढ़ में खेलों के लिए मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य की भागीदारी को बढ़ावा देना है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

