SECL में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: नाथूलाल पांडेय की यूनियन में बगावत, सैकड़ों श्रमिक नेता कोयला मजदूर पंचायत (HMS) में शामिल

SECL में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: नाथूलाल पांडेय की यूनियन में बगावत, सैकड़ों श्रमिक नेता कोयला मजदूर पंचायत (HMS) में शामिल

गेवरा/कोरबा।
एसईसीएल (SECL) की श्रमिक राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नाथूलाल पांडेय के नेतृत्व वाली यूनियन में बड़ी टूट हुई है। हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव और कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड के सदस्य एवं उप महामंत्री अख्तर जावेद उस्मानी के नेतृत्व में आठ एरिया के सैकड़ों श्रमिक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोयला मजदूर पंचायत (HMS) की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि एसईसीएल के इतिहास में किसी मान्यता प्राप्त यूनियन से एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं का दूसरी यूनियन में शामिल होना पहली बार हुआ है।

दोपहर में गेवरा स्थित हिंद खदान मजदूर फेडरेशन कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिक नेताओं ने भाग लिया। बैठक में नेताओं ने नाथूलाल पांडेय पर भ्रष्टाचार और तानाशाही शैली के आरोप लगाए तथा इन्हीं कारणों से संगठन छोड़ने का निर्णय लेने की बात कही।

इसके बाद आयोजित सदस्यता समारोह में कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव संजय सिंह, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह तवर, परवेज अजीजी, मनोज सिंह, बाबूलाल बारेठ, विमल दास महंत, रमेश उईके, सुरेश महिलंगे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

संगठन में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में रेशम लाल यादव, अख्तर जावेद उस्मानी, तरुण राहा, एस.सी. मंसूरी, शिव नारायण मिश्रा, ए. विश्वास, मिलन पांडेय, बरत लाल खुटे, राकेश बेंजामिन, ए.एस.डी. मानिकपुरी और सृष्टिधर तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल बताए गए हैं।

नव-शामिल नेताओं ने कहा कि वे संगठन के उप-नियमों के अनुरूप मजदूर हितों की लड़ाई को और मजबूत करेंगे तथा गेवरा, दीपका और कोरबा क्षेत्र की कोयला खदानों में श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।

नोट: यह समाचार संबंधित पक्ष द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। इसमें लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *