बिलासपुर, 22 जुलाई 2026। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को राजस्व सेवाएं सरल, पारदर्शी और निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे परियोजनाओं, भूमि क्रय और भू-अर्जन से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी भू-अर्जन प्रकरणों का समय पर निपटारा किया जाए और विधिवत प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाए।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुल-पुलियों की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसियों को सर्वे कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने बताया कि किसानों का पंजीयन 1 जुलाई से एग्रीस्टैक के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने आरईओ और तहसीलदारों को समन्वय बनाकर पंजीयन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि किसानों के पंजीयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में वनाधिकार (एफआरए) पट्टों के वितरण, स्वामित्व योजना, नक्शा बंटांकन, आधार सीडिंग, डिजिटल हस्ताक्षरित खसरा, अभिलेख शुद्धता, नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन सहित विभिन्न राजस्व मामलों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, एडीएम शिवकुमार बनर्जी, सभी एसडीएम (राजस्व), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, निर्माण एजेंसियों के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
राजस्व कार्यों में लाएं गति!
कलेक्टर के सख्त निर्देश
लंबित प्रकरणों का करें जल्द निराकरण
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों का होगा सर्वे

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

