Slug: एक पेड़ मां के नाम अभियान 3.0 का शुभारंभ
मुंगेली | 24 जुलाई 2026
पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम बैगाकापा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान 3.0 का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कल्पवृक्ष का पौधारोपण कर वन महोत्सव की शुरुआत की और लोगों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
कार्यक्रम में कलेक्टर कुन्दन कुमार, वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय और जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्कूल परिसर में विद्यार्थियों और पर्यावरण स्वयंसेवकों ने सीड बॉल (बीज गेंद) निर्माण का प्रदर्शन किया और इसके महत्व की जानकारी दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत ‘वृक्ष मित्र वाहन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन गांवों और शहरों में जाकर नींबू, मुनगा, बिही, जामुन सहित विभिन्न पौधों का वितरण करेगा और नागरिकों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करेगा।
जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वृक्षारोपण जरूरी : अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज वैश्विक चुनौती बन चुका है। इससे बचाव के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण के साथ वर्षा जल संरक्षण भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़, पानी और पर्यावरण का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है।
बैगाकापा में विकास कार्यों की दी जानकारी
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्राम बैगाकापा में लगभग 21 लाख रुपये के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि 1.21 करोड़ रुपये की लागत से नवीन माध्यमिक विद्यालय भवन का निर्माण जारी है। उन्होंने पंचायत भवन, मिडिल स्कूल, मुक्तिधाम और शौचालय निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने की बात कही।
पौधों का संरक्षण भी उतना ही जरूरी : कलेक्टर
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, मेडिकल और सिविल सेवा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विशेष अवसरों पर पौधारोपण को बनाएं परंपरा
वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को जीवनदायी और पूजनीय माना गया है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का कम उपयोग करने, जल-जंगल-जमीन के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा जन्मदिन, विवाह और अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण को सामाजिक परंपरा बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी, वन विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

