बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) ने स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार वीडियो असिस्टेड थोरास्कोपिक सर्जरी (VATS) तकनीक से टीबी जनित प्लूरल इफ्यूजन (फेफड़ों के आसपास पानी भरने) से पीड़ित 57 वर्षीय मरीज का सफल ऑपरेशन किया है। इस सफलता के बाद अब फेफड़ों और वक्ष संबंधी जटिल बीमारियों का अत्याधुनिक उपचार सिम्स में ही संभव होगा।
करीब तीन महीने से लगातार बुखार से पीड़ित मरीज का निजी अस्पतालों में इलाज हुआ, लेकिन राहत नहीं मिली। जांच में दाहिने फेफड़े के आसपास अधिक मात्रा में पानी जमा होने की पुष्टि हुई। सिम्स के टीबी विभाग में भर्ती करने के बाद मरीज में ट्यूबरक्लोसिस प्लूरल इफ्यूजन का निदान हुआ और एंटी-टीबी उपचार शुरू किया गया। बार-बार प्लूरल टैपिंग के बावजूद पानी दोबारा भरने पर मरीज को जनरल सर्जरी विभाग रेफर किया गया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने टीबी, जनरल सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग के समन्वय से आधुनिक VATS सर्जरी करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन के दौरान फेफड़ों के आसपास जमा द्रव को सफलतापूर्वक निकाला गया, डिकॉर्टिकेशन और बायोप्सी की गई। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और मरीज अब स्वस्थ होकर नियमित फॉलो-अप पर है।
यह जटिल सर्जरी डॉ. कोमल प्रसाद देवांगन, डॉ. विनोद तमकनंद और डॉ. सुशील पात्रे के नेतृत्व में की गई। इसमें टीबी विभाग के डॉ. अनिल डरसेना एवं उनकी टीम, एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति तथा ऑपरेशन थिएटर स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने बताया कि पहले इस तरह के 10-12 मरीज हर महीने उच्च संस्थानों के लिए रेफर करने पड़ते थे, लेकिन अब VATS मशीन उपलब्ध होने से यह सुविधा बिलासपुर में ही मिल सकेगी।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि निजी अस्पतालों में इस सर्जरी पर आमतौर पर 1 से 2 लाख रुपये तक खर्च आता है, जबकि सिम्स में यह सुविधा शासकीय शुल्क और आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को उपलब्ध कराई जा सकती है।
विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि लगातार बुखार, सीने में दर्द, सांस फूलना या फेफड़ों में पानी भरने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और आधुनिक तकनीक से ऐसे जटिल मामलों का भी सफल उपचार संभव है।
SEO Keywords: SIMS Bilaspur, VATS Surgery, Pleural Effusion, TB Treatment, Bilaspur News, Chhattisgarh Health News, Thoracoscopic Surgery, Ayushman Bharat, SIMS Hospital Bilaspur.

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

