बाढ़ प्रभावितों को जल्द राहत, तत्काल सर्वे कर बनाएं मुआवजा प्रकरण: कलेक्टर संजय अग्रवाल

बाढ़ प्रभावितों को जल्द राहत, तत्काल सर्वे कर बनाएं मुआवजा प्रकरण: कलेक्टर संजय अग्रवाल

बिलासपुर | 21 जुलाई 2026

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हाल की अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए तत्काल सर्वे कर मुआवजा प्रकरण तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार बिना विलंब राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।

समय-सीमा (टीएल) बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों की योजनाओं और जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने और शासकीय भवनों व सार्वजनिक संपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट राहत शाखा को भेजने को कहा।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समय पर करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रारंभिक स्तर पर ही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व, बिजली और नगरीय निकायों से जुड़े मामलों की गुणवत्ता भी परखी।

केंद्रीय जेल में लगेगा विशेष स्वास्थ्य शिविर

केंद्रीय जेल में हाल के दिनों में हुई कैदियों की आकस्मिक मौतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने अगले एक-दो दिनों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए। शिविर में सभी आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षणों के साथ ईसीजी जांच की भी व्यवस्था करने को कहा गया।

मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए अलर्ट

स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी जर्जर भवन में स्कूल, आंगनबाड़ी या अस्पताल संचालित न किए जाएं। ऐसे भवनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने और नए भवनों के प्रस्ताव भेजने को कहा गया।

पीएम सूर्यघर योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि जिले में 11 हजार आवेदन मिलने के बावजूद अब तक करीब 5,500 सोलर संयंत्र ही स्थापित हो पाए हैं। उन्होंने विशेष शिविर लगाकर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों के आवेदन तैयार करने और योजना में तेजी लाने के निर्देश दिए।

खरीफ सीजन और एग्रीस्टैक पंजीयन पर जोर

बैठक में खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि जिले में खाद और बीज का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा बोआई और रोपाई का कार्य तेजी से चल रहा है। कलेक्टर ने सभी पात्र किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल पर समयबद्ध पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि भविष्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए यह पंजीयन अनिवार्य होगा।

बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

SEO Keywords: Bilaspur News, Collector Sanjay Agrawal, Flood Relief Bilaspur, Bilaspur TL Meeting, CM Helpline, PM Surya Ghar Yojana, Agristack Registration, Chhattisgarh News, Bilaspur Flood News, Agriculture News Bilaspur.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *