बिलासपुर | 21 जुलाई 2026
बिलासपुर में कृषि विभाग ने अवैध रूप से भंडारित कृषि आदानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरगिट्टी स्थित होटल गोल्डन स्टे के प्रथम तल से लगभग 14 हजार लीटर/किलोग्राम कृषि आदान जब्त किए हैं। जब्त सामग्री में कीटनाशक दवाइयां और जैव उत्प्रेरक खाद शामिल हैं। संदिग्ध नमूनों को जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजा गया है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल और कृषि संचालक रायपुर के निर्देश पर जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल ने पुष्ट सूचना के आधार पर छापेमारी की। जांच के दौरान लगभग 4,610 लीटर पौध संरक्षण (कीटनाशक) दवाइयां और 9,611 किलोग्राम जैव उत्प्रेरक खाद बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में अवैध भंडारण की पुष्टि होने पर पूरी सामग्री के विक्रय पर तत्काल रोक लगा दी गई।
कृषि विभाग ने संदेहास्पद कृषि आदानों के नमूने परीक्षण के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जब्त सामग्री को गोदाम संचालक मनीष सिंह की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखा गया है।
इस कार्रवाई में उप संचालक कृषि पी.डी. हथेश्वर, सहायक संचालक कृषि अनिल शुक्ला, कृषि निरीक्षक आर.एस. गौतम सहित विभागीय अधिकारियों की टीम मौजूद रही।
उप संचालक कृषि ने कहा कि किसानों के हितों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले में अवैध भंडारण, नकली एवं अमानक कृषि आदानों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
SEO Keywords: Bilaspur News, कृषि विभाग कार्रवाई, होटल गोल्डन स्टे, अवैध भंडारण, कीटनाशक जब्त, जैव उत्प्रेरक खाद, Bilaspur Agriculture

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

