मुंगेली | 21 जुलाई 2026
जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर आयोजित जनदर्शन में अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी आवेदनों का समयबद्ध, नियमानुसार और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि जनदर्शन प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है तथा शासन की मंशा के अनुरूप लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन, सार्वजनिक शौचालय निर्माण, पेयजल, भूमि सीमांकन और भूमि रकबा संशोधन सहित विभिन्न जनहित के मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। प्रशासन ने सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस दौरान ग्राम केशरूवाडीह, मोहभट्ठा, अमलीडीह, हेड़सपुर और उदका सहित विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन सौंपे। अधिकारियों ने सभी मामलों पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
जनदर्शन में लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी, पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
— वेब डेस्क, मुंगेली

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

