दीपका/कोरबा। ग्राम पंचायत झाबर ने गांव को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाने के लिए बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के निर्देशन में आयोजित विशेष बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से गांव में शराब और अन्य नशीले पदार्थों पर पूरी तरह रोक लगाने का संकल्प लिया। बैठक में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में प्रशिक्षु उप-निरीक्षक निखिल देवांगन, आरक्षक अंकित पांडे और आरक्षक मुकेश यादव उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों ने मिलकर नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने और नियमों का सख्ती से पालन कराने पर सहमति जताई।
ये रहेंगे नए नियम
- गांव में शराब या अन्य नशीले पदार्थों का निर्माण या बिक्री करते पाए जाने पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।
- नशीले पदार्थ खरीदने वाले व्यक्ति पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।
- सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते या नशा करते पकड़े जाने पर भी ₹5,000 का जुर्माना देना होगा।
महिला कमांडर समिति करेगी निगरानी
गांव में नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महिला कमांडर समिति का गठन किया गया है। समिति की अध्यक्ष नोनी बाई कंवर, उपाध्यक्ष राधा बाई महंत और सचिव शेषमति पटेल बनाई गई हैं। यह समिति पुलिस प्रशासन के समन्वय से गांव में निगरानी और जागरूकता अभियान चलाएगी।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही सहभागिता
बैठक में सरपंच रामसिंह कंवर, पंच शनि कंवर, पंच देवनाथ विश्वकर्मा, पंच प्रमोद कौशिक, पूर्व उपसरपंच मुकेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिला शक्ति की सहभागिता रही।
ग्राम पंचायत और पुलिस प्रशासन की इस संयुक्त पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। ग्रामीणों का विश्वास है कि सामूहिक प्रयासों से झाबर जल्द ही क्षेत्र का एक आदर्श नशा मुक्त गांव बनकर उभरेगा।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
