युवा नेतृत्व को मिला नया दायित्व: रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी

युवा नेतृत्व को मिला नया दायित्व: रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी

बिलासपुर।18/7/26 भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) छत्तीसगढ़ ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपते हुए बिलासपुर के युवा नेता रौशन सिंह को भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल है।

रौशन सिंह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। चुनावी अभियानों, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का उन्होंने निष्ठा और अनुशासन के साथ निर्वहन किया है। संगठन में उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रौशन सिंह को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का करीबी समर्थक माना जाता है। युवाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। शिक्षा, रोजगार, खेल, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी ने उन्हें एक लोकप्रिय युवा चेहरा बनाया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि रौशन सिंह की नियुक्ति से मुंगेली जिले के साथ-साथ बिलासपुर संभाग में भी भाजयुमो संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। यह नियुक्ति भाजपा की उस रणनीति को भी दर्शाती है, जिसमें जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले युवा कार्यकर्ताओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जा रही है।

नियुक्ति के बाद रौशन सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल तथा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरते हुए वे युवाओं के बीच पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *