री-NEET परीक्षा में OMR और मार्कशीट के अंकों में भारी अंतर पर विजय पांडेय ने निष्पक्ष जांच की मांग

री-NEET परीक्षा में OMR और मार्कशीट के अंकों में भारी अंतर पर विजय पांडेय ने निष्पक्ष जांच की मांग

बिलासपुर। री-NEET परीक्षा में OMR शीट और मार्कशीट के अंकों में कथित तौर पर सैकड़ों अंकों के अंतर का मामला सामने आने के बाद पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष विजय पांडेय ने इसे गंभीर बताते हुए केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों से निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की मांग की है।

विजय पांडेय ने जारी बयान में कहा कि यदि मेहनत करने वाले छात्रों को उनकी वास्तविक मेहनत का परिणाम नहीं मिलेगा, तो शिक्षा व्यवस्था पर छात्रों और अभिभावकों का विश्वास कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को केवल तकनीकी त्रुटि बताकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रत्येक छात्र को निष्पक्ष मूल्यांकन और पारदर्शी जांच का अधिकार है।

उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी छात्र का भविष्य प्रभावित न हो।

विजय पांडेय ने कहा कि छात्रों के साथ न्याय होना चाहिए और शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके सपनों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *