हरियाली की ओर कदम: मुंगेली जिला परिवहन कार्यालय परिसर में 50 पौधों का रोपण

हरियाली की ओर कदम: मुंगेली जिला परिवहन कार्यालय परिसर में 50 पौधों का रोपण

मुंगेली, 16 जुलाई 2026। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय परिसर में गुरुवार को व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान परिसर में लगभग 50 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत आम, नीम, पीपल, करंज, बादाम, कदम और नींबू सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधों के संरक्षण के लिए प्रत्येक पौधे पर ट्री-गार्ड भी लगाए गए, जिन्हें नवीन वाहन विक्रेताओं द्वारा उपलब्ध कराया गया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण भी आवश्यक है, ताकि स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण का निर्माण किया जा सके।

इस अवसर पर कार्यालयीन कर्मचारी दीप्ति मरावी, रविशंकर कश्यप, कुश कुमार देवांगन, त्रिलोक राव, दीनानाथ सोनी, संतोष ठाकुर सहित नवीन वाहन विक्रेताओं के प्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

फोटो कैप्शन:
मुंगेली जिला परिवहन कार्यालय परिसर में पौधरोपण करते जिला परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा, कर्मचारी एवं वाहन विक्रेता प्रतिनिधि।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *