बिलासपुर। लगातार हो रही बारिश ने शहर के ओमनगर-जरहाभाठा क्षेत्र में नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। क्षेत्र में सड़कों और गलियों में घुटनों तक पानी भर जाने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया। हालात ऐसे बने कि स्थानीय नागरिकों को स्वयं आगे आकर जलभराव की समस्या से निपटने की जिम्मेदारी उठानी पड़ी।
बारिश के बीच स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर JCB मशीन बुलाकर पानी की निकासी का प्रयास किया, ताकि सड़क पर जमा पानी कम हो सके और आवागमन सुचारु हो सके। इस दौरान कई नागरिक बारिश में भीगते हुए राहत कार्य में सहयोग करते नजर आए।
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में ओमनगर-जरहाभाठा क्षेत्र जलभराव की समस्या से जूझता है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और ऐसी योजना बनाई जाए जिससे भविष्य में बारिश के दौरान नागरिकों को इस परेशानी का सामना न करना पड़े।
क्षेत्रवासियों ने निगम प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए जलभराव की समस्या के स्थायी निराकरण की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

