जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा: मुंगेली में परिवार नियोजन पर जागरूकता अभियान तेज, पुरुष नसबंदी पर ₹3 हजार प्रोत्साहन

जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा: मुंगेली में परिवार नियोजन पर जागरूकता अभियान तेज, पुरुष नसबंदी पर ₹3 हजार प्रोत्साहन

मुंगेली। जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत परिवार नियोजन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दंपतियों और हितग्राहियों को परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व तथा शासन की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि दो गर्भधारण के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतराल मां और शिशु दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आती है और परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति भी मजबूत होती है।

उन्होंने बताया कि 18 जुलाई तक चलने वाले जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के दौरान जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सास-बहू सम्मेलन, परामर्श शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से परिवार नियोजन से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के साथ योग्य दंपतियों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है।

परिवार नियोजन के सभी साधन निःशुल्क

जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) गिरीश कुर्रे ने बताया कि जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी सभी साधन पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध हैं। इनमें कॉपर-टी, अंतरा इंजेक्शन, छाया एवं माला-एन गर्भनिरोधक गोलियां तथा निरोध शामिल हैं। इच्छुक दंपतियों को प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा परामर्श और आवश्यक सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

पुरुष नसबंदी पर मिलेगा ₹3 हजार प्रोत्साहन

परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए शासन पुरुष नसबंदी कराने वाले हितग्राहियों को 3,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। पखवाड़ा के दौरान जिला चिकित्सालय मुंगेली के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी और पथरिया में महिला एवं पुरुष नसबंदी की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

टैग: #Mungeli #PopulationStabilization #FamilyPlanning #HealthNews #Chhattisgarh #MCH #PublicHealth

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *