दार्जिलिंग में आयोजित स्काउट-गाइड बेसिक कमिश्नर कोर्स में बिलासपुर के दो प्रतिभागियों ने किया जिले का प्रतिनिधित्व

दार्जिलिंग में आयोजित स्काउट-गाइड बेसिक कमिश्नर कोर्स में बिलासपुर के दो प्रतिभागियों ने किया जिले का प्रतिनिधित्व


बिलासपुर | 15 जुलाई 2026

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ द्वारा 10 से 14 जुलाई तक पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग स्थित कुर्सियांग में आयोजित बेसिक कमिश्नर कोर्स का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रशिक्षण राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष गजेंद्र यादव तथा राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के निर्देशन में आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्काउटिंग एवं गाइडिंग से जुड़े जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कमिश्नरों एवं एडल्ट लीडर्स में नेतृत्व क्षमता, संगठन संचालन, प्रबंधन कौशल और स्काउटिंग के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने की दक्षता विकसित करना था। वारंट प्राप्त कमिश्नरों के लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य माना जाता है।

प्रशिक्षण शिविर में संचालक अशोक देशमुख, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) डॉ. पूनम सिंह साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सरिता पाण्डेय सहित कुल 43 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

बिलासपुर जिले से दो प्रतिनिधियों का चयन किया गया, जिनमें सहायक जिला आयुक्त (गाइड) श्रीमती आरती राय एवं जिला मुख्यालय आयुक्त (स्काउट) डॉ. नवनीत कौशिक शामिल रहे। दोनों प्रतिभागियों की उपलब्धि पर जिले के स्काउटर-गाइडर एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *