कोरबा/पाली | भारत सम्मान
कोरबा जिले के ग्राम करतला में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसानों का आरोप है कि कंपनी ने मुआवजा दिए बिना ही अधिग्रहित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। वहीं प्रभावित परिवारों का कहना है कि उन्हें अब तक न तो मुआवजा मिला है, न ही रोजगार और पुनर्वास की कोई ठोस व्यवस्था की गई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम करतला निवासी शिवचरण सिंह फुलेसर की खसरा नंबर 512/2 स्थित करीब 1 एकड़ 40 डिसमिल भूमि पर कंपनी द्वारा मिट्टी डालकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। शिवचरण सिंह का आरोप है कि उन्हें अब तक एक रुपये का भी मुआवजा नहीं मिला है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या केवल एक किसान तक सीमित नहीं है। गांव के कई अन्य भू-प्रभावित किसान भी मुआवजा, नौकरी और पुनर्वास जैसी मूलभूत मांगों को लेकर लंबे समय से परेशान हैं।
सरपंच ने प्रशासन से की हस्तक्षेप की मांग
करतला ग्राम पंचायत के सरपंच ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि सभी प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा, परिवार के पात्र सदस्यों को रोजगार तथा उचित पुनर्वास उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को अनिश्चितता में नहीं रखा जा सकता।
आंदोलन की चेतावनी
मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
किसानों का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी पीड़ा यही है कि “जमीन चली गई, लेकिन न मुआवजा मिला, न नौकरी और न ही पुनर्वास।”
अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि वह किसानों की शिकायतों पर क्या कदम उठाता है और प्रभावित परिवारों को कब तक राहत मिलती है।
नोट: यह समाचार प्रभावित किसानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। कंपनी और जिला प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

