जिले की 70 सहकारी समितियों में उत्साहपूर्वक मनाया गया सहकारिता सप्ताह
सहकारी ध्वज फहराकर किया गया सहकार गीत गायन

मुंगेली, 30 जून 2026// प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने तथा केंद्र में सहकारिता मंत्रालय के गठन के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिले में भी विभिन्न कार्यक्रमों का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार 06 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत जिले की 70 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों, दुग्ध एवं मत्स्य सहकारी समितियों में विविध आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में सभी समितियों में सहकारी ध्वज का फहराया गया तथा सामूहिक रूप से सहकार गीत का गायन कर सहयोग, सहभागिता और सामूहिक विकास की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि सहकारिता केवल आर्थिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का भी मजबूत आधार है। सामूहिक प्रयासों से किसानों, ग्रामीणों और सहकारी संस्थाओं को अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहकारिता विभाग निरंतर कार्य कर रहा है। सहायक पंजीयक सहकारी संस्थायें श्री हितेश श्रीवास ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सहकार से समृद्धि की अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए सहकारिता विभाग द्वारा अनेक नवाचार एवं जनकल्याणकारी पहलें संचालित की जा रही हैं। इन प्रयासों के माध्यम से सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और अधिकाधिक लोगों को सहकारिता आंदोलन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। सहकारिता सप्ताह के दौरान जिले में विभिन्न जागरूकता एवं जनसहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य सहकारिता की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना और सामूहिक विकास की संस्कृति को सुदृढ़ करना है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
