न्याय की दिशा में बड़ी जीत: कोरिया अग्निकांड मामले की होगी सीबीआई जांच, समाज ने फैसले का किया स्वागत

न्याय की दिशा में बड़ी जीत: कोरिया अग्निकांड मामले की होगी सीबीआई जांच, समाज ने फैसले का किया स्वागत

कोरिया। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोरिया अग्निकांड मामले में राज्य सरकार द्वारा सीबीआई जांच के आदेश जारी किए जाने के बाद राजपूत क्षत्रिय समाज ने इसे न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। लंबे समय से इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही थी, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है।

समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह फैसला समाज की एकजुटता, लगातार किए गए संघर्ष और न्याय के प्रति अडिग संकल्प का परिणाम है।

IMG 20260701 WA0000 1024x768

जानकारी के अनुसार, श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने मामले में शासन-प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार, शिव सेना अध्यक्ष हरीकपुर सिंह, शिवप्रताप सिंह कन्नौजिया, क्षत्रिय प्रदेश अध्यक्ष आनंद वल्लभ सिंह, राणा प्रताप सिंह, श्रीनिवास सिंह, आशीष सिंह (बिलासपुर) तथा प्रफुल सिंह सहित अन्य समाज प्रतिनिधियों ने लगातार इस मुद्दे को उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग को मजबूती से रखा।

समाज के लोगों का कहना है कि अब सीबीआई जांच से मामले के सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच होगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

समाज ने यह भी मांग की है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से संपन्न हो, ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी दुखद एवं अमानवीय घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस निर्णय के बाद समाज के विभिन्न संगठनों और पदाधिकारियों ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए इसे न्याय की जीत बताया है। उनका कहना है कि जब समाज संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता है, तो उसका सकारात्मक परिणाम अवश्य सामने आता है।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका संघर्ष केवल किसी एक समुदाय के लिए नहीं, बल्कि निष्पक्ष न्याय व्यवस्था और कानून के शासन को मजबूत करने के लिए है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीबीआई जांच से पूरे मामले का सच सामने आएगा और दोषियों को उनके अपराध के अनुरूप सख्त सजा मिलेगी।

“न्याय के लिए उठी आवाज़ कभी व्यर्थ नहीं जाती। एकता, संघर्ष और संकल्प की जीत हुई है।”

जय राजपूताना। जय क्षत्रिय समाज।

(नोट: यह समाचार संबंधित समाज प्रतिनिधियों द्वारा जारी किए गए बयान एवं दावों पर आधारित है। सीबीआई जांच के बाद तथ्यात्मक स्थिति जांच एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर स्पष्ट होगी।)

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *