बिलासपुर | दिनांक 30 जून 2026 | खबर36गढ़ न्यूज
बिलासपुर के लिगियाडीह क्षेत्र में रहने वाले झुग्गी-झोपड़ीवासियों का धरना एक वर्ष से अधिक समय से लगातार जारी है। धरनास्थल पर बैठे लोगों ने खबर36गढ़ की टीम से बातचीत करते हुए अपनी समस्याएं और मांगें विस्तार से रखीं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे पिछले एक साल से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से उनकी समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार रैली और जुलूस निकालकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। इसके बावजूद अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि प्रशासन लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका विधानसभा क्षेत्र वर्तमान विधायक सुशांत शुक्ला के अंतर्गत आता है। उन्होंने कई बार विधायक से भी अपनी समस्याओं को लेकर गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया। उनका कहना है कि चुनाव के दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया था कि यदि उनके मकान हटाए जाएंगे तो उसी स्थान पर शासन की ओर से नए आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं हुआ।
धरने पर बैठे लोगों ने यह भी कहा कि हाल ही में प्रदेश के डिप्टी सीएम का बिलासपुर दौरा हुआ था। उनके अनुसार, शहर के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कराया गया, लेकिन लिगियाडीह के धरनास्थल पर उन्हें नहीं लाया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे डिप्टी सीएम से अपनी समस्याएं सीधे बताने के लिए पूरे दिन इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें यह अवसर नहीं मिला। इससे धरनास्थल पर बैठे लोगों में नाराजगी और आक्रोश है।
धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि वे लंबे समय से अपने अधिकार और न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे केवल इतना चाहते हैं कि जहां पहले उनका आवास था, वहीं पर उन्हें पुनः आवास उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनका जीवन सामान्य रूप से चल सके।


प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री की हालिया घोषणा का भी हवाला दिया। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिन लोगों के आवास जहां थे, उन्हें उसी स्थान पर आवास उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा। धरने पर बैठे लोगों ने मांग की कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा का पालन करते हुए उन्हें भी उनकी मूल जगह पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए।
धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने विधायक सुशांत शुक्ला से अपील करते हुए कहा कि वे उनकी समस्याओं का संज्ञान लें और शासन एवं प्रशासन से समन्वय कर उन्हें उनके पुराने स्थान पर आवास दिलाने की पहल करें। उनका कहना है कि वे लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं और अब उन्हें केवल आश्वासन नहीं बल्कि ठोस कार्रवाई की उम्मीद है।
फिलहाल लिगियाडीह के झुग्गी-झोपड़ीवासी अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए हैं। अब यह देखना होगा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि उनकी मांगों पर कब तक निर्णय लेते हैं।
(यदि प्रशासन, विधायक या संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान प्राप्त होता है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा, ताकि सभी पक्षों का दृष्टिकोण पाठकों तक पहुंच सके।)

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
