20 जून को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त

बिलासपुर जिले के 99,906 किसान परिवारों को मिलेंगे लगभग 19.98 करोड़ रुपये
कृषि विज्ञान केंद्र सरकंडा में होगा प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण
बिलासपुर, 19जून 2026। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत 20 जून 2026 को किसानों के खातों में 23वीं किस्त की राशि जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री Narendra Modi पश्चिम बंगाल के Tarakeswar से दोपहर 3:45 बजे देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से राशि हस्तांतरित करेंगे।
इस अवसर पर बिलासपुर जिले के 99,906 किसान परिवारों को लगभग 19 करोड़ 98 लाख रुपये की सहायता राशि प्राप्त होगी। यह राशि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था में सहायक सिद्ध होगी।
पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। प्रत्येक चार माह के अंतराल पर 2,000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे जाते हैं। इससे पूर्व 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी की गई थी।
योजना के सफल क्रियान्वयन और प्रधानमंत्री के संबोधन के लाइव प्रसारण के लिए बिलासपुर के Krishi Vigyan Kendra Sargawan में विशेष व्यवस्था की गई है। यहां किसान कार्यक्रम से जुड़कर प्रधानमंत्री का संबोधन सुन सकेंगे तथा योजना संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी ई-केवाईसी, एग्रीस्टैक फार्मर्स आईडी, आधार सत्यापन और बैंक खाते की जानकारी समय पर अद्यतन कर लें, ताकि किस्त की राशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या न हो।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *