

कोरबा/कुसमुंडा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भैरोताल (कपाटमुड़ा) में एक किसान की वैध बाउंड्री वॉल को ट्रैक्टर से तोड़ने और विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार भय के साये में जी रहा है और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा एवं कार्रवाई की मांग कर रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम भैरोताल निवासी दुबे लाल पटेल की निजी स्वामित्व वाली भूमि पर निर्मित बाउंड्री वॉल को गुरुवार सुबह लगभग 8:30 बजे गांव के ही हीरालाल पटेल ने ट्रैक्टर से टक्कर मारकर ध्वस्त कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उक्त भूमि एवं रास्ते को लेकर पहले ही राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन एवं जांच की जा चुकी है, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि वहां कोई सार्वजनिक रास्ता नहीं है और बाउंड्री वॉल पूरी तरह वैध है।
आरोप है कि इसके बावजूद हीरालाल पटेल ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचा और दीवार को नुकसान पहुंचाया। जब दुबे लाल पटेल एवं उनके परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
घटना के समय कई ग्रामीण मौके पर मौजूद थे, जिन्हें प्रत्यक्षदर्शी बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी की दबंगई और धमकियों के कारण परिवार के सदस्य, विशेषकर महिलाएं और बच्चे, दहशत में हैं।
पीड़ित दुबे लाल पटेल ने कुसमुंडा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, बाउंड्री वॉल को हुए नुकसान की जांच कराने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। मामले की शिकायत की प्रतिलिपि कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम और तहसीलदार को भी भेजी गई है।
फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के लोगों की नजर अब प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।
बाइट/एंकर एंड:
“भैरोताल में किसान की वैध बाउंड्री वॉल तोड़े जाने और परिवार को धमकाने के आरोपों ने ग्रामीणों में चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।”

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
