

तहसील रोड और वार्ड क्रमांक 01 में दारू भट्टी खोलने के प्रस्ताव पर आंदोलन की चेतावनी, स्कूल-मंदिर और पेट्रोल पंप की निकटता पर उठे सवाल
दीपका/कोरबा। नगर पालिका परिषद दीपका के अंतर्गत पाली रोड स्थित शराब दुकान को तहसील रोड एवं गोवरघोरा वार्ड क्रमांक 01 में स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव का स्थानीय स्तर पर विरोध तेज हो गया है। वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद कमलेश कुमार जायसवाल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित स्थानांतरण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
पार्षद जायसवाल का कहना है कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने से क्षेत्र की शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित होगी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
ज्ञापन में शराब दुकान स्थानांतरण के विरोध में कई महत्वपूर्ण बिंदु उठाए गए हैं। पार्षद के अनुसार प्रस्तावित स्थल प्राथमिक शाला बिंझवार पारा से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे स्कूली बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
इसके अलावा प्रस्तावित स्थल के आसपास गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप भी संचालित हैं। ऐसे में ज्वलनशील प्रतिष्ठानों के निकट शराब दुकान खोले जाने से सुरक्षा संबंधी खतरे बढ़ने की आशंका जताई गई है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रस्तावित स्थल तहसील कार्यालय के समीप होने के साथ-साथ स्थानीय आस्था के केंद्र मां मरकी माता मंदिर एवं पारंपरिक देवस्थल ढोढ़ी के नजदीक स्थित है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होने की संभावना है।
पार्षद कमलेश जायसवाल ने कहा कि यदि जनभावनाओं की अनदेखी करते हुए शराब दुकान को वार्ड में स्थानांतरित किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन और चक्काजाम करने को बाध्य होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली कानून-व्यवस्था संबंधी परिस्थितियों की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन की प्रतिलिपि दीपका तहसीलदार एवं नगर पालिका परिषद दीपका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को भी भेजी गई है, ताकि समय रहते उचित निर्णय लिया जा सके।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।