

मुंगेली, 16 जून 2026। खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने जिले में सघन जांच अभियान चलाया। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर गठित विशेष जिला निरीक्षण दल ने लोरमी और पथरिया विकासखंड के दो कृषि केंद्रों पर छापामार कार्रवाई कर अनियमितताओं का खुलासा किया।
जांच के दौरान लोरमी के बिजराकापाकला स्थित किशन खाद भंडार और पथरिया के बेलखुरी स्थित संदीप ट्रेडर्स में डमी कृषक भेजकर उर्वरक बिक्री प्रक्रिया की जांच की गई। निरीक्षण में निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक बिक्री, यूरिया के साथ अन्य सामग्री अनिवार्य रूप से देने तथा पीओएस मशीन और भौतिक स्टॉक में भारी अंतर जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
कृषि विभाग ने उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए दोनों केंद्रों से कुल 15.48 टन यूरिया, 22.80 टन एसएसपी, एनपीके एवं एमओपी उर्वरक, संबंधित दस्तावेज और पीओएस मशीन जब्त कर ली है।
उप संचालक कृषि श्रीमती वीणा ठाकुर ने कहा कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान जिला उर्वरक निरीक्षक मनहरण कुर्रे, निरीक्षक संजय सोनवानी सहित कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।