

मुंगेली। जिले में आम जनता तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने “गांव-शहर चलो अभियान” शुरू किया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर सभी विभागीय अधिकारी अगले 15 दिनों तक गांवों और शहरी क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान करेंगे।
सुशासन तिहार के बाद शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।
पशुपालन विभाग ने अचानकमार टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र के गांवों में पशुपालकों को मौसमी बीमारियों, टीकाकरण और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। वहीं कृषि विभाग ने खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
खाद्य विभाग ने पहुंचविहीन गांवों की राशन दुकानों का निरीक्षण किया, जहां सितंबर माह तक के खाद्यान्न का पर्याप्त भंडारण पाया गया। इसी दौरान शिवपुर खाद गोदाम में कर्मचारियों द्वारा पेयजल समस्या उठाए जाने पर अधिकारियों ने खराब हैंडपंप के शीघ्र सुधार के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन का कहना है कि यह अभियान केवल निरीक्षण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मौके पर समस्याओं की पहचान कर उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
वॉयस ओवर:
“प्रशासन अब जनता के द्वार पहुंच रहा है। गांव-शहर चलो अभियान के जरिए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान करने की दिशा में मुंगेली जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है।”

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।