
मुंगेली, 11 जून 2026। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा बैठक लेकर जिले में क्लेम यूटिलाइजेशन बढ़ाने और पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
सीएमएचओ कार्यालय में आयोजित बैठक में अस्पतालवार आयुष्मान कार्ड उपयोग और क्लेम की स्थिति की समीक्षा की गई। डॉ. साहा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपचार के लिए आने वाले प्रत्येक पात्र मरीज का आयुष्मान कार्ड बनाकर सत्यापित किया जाए तथा सभी पात्र मरीजों का इलाज आयुष्मान योजना के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने मितानिनों के जरिए गांव-गांव जनजागरूकता अभियान चलाने, गर्भवती महिलाओं, डॉग बाइट एवं अन्य डे-केयर पैकेजों के तहत अधिकतम मरीजों को लाभ दिलाने और समय पर क्लेम प्रस्तुत करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में पंजीकृत निजी अस्पतालों में उपलब्ध आयुष्मान सुविधाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा भर्ती होने वाले सभी पात्र मरीजों की नियमित स्क्रीनिंग करने के निर्देश भी दिए गए।
उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। योजना संबंधी जानकारी, पंजीकृत अस्पतालों की सूची या शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल-फ्री नंबर 104 एवं 14555 पर संपर्क किया जा सकता है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।