
मुंगेली,12 जून 2026। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली सेवा शुरू की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप “समस्या तुंहर, समाधान हमर” थीम पर प्रारंभ की गई इस व्यवस्था के तहत नागरिक अब केवल एक फोन कॉल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
राज्य के भीतर रहने वाले नागरिक 1076 नंबर पर तथा राज्य के बाहर से 1800-233-3300 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा वेब पोर्टल, मोबाइल एप, व्हाट्सएप और भौतिक पत्र के माध्यम से भी शिकायतें स्वीकार की जाएंगी। शिकायतों के पंजीयन और समाधान की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए कॉल सेंटर 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन संचालित रहेगा।
नई प्रणाली के तहत प्रत्येक शिकायत को एक विशेष टोकन नंबर प्रदान किया जाएगा, जिससे शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे। निर्धारित समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा तथा समाधान के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाएगा। शासन स्तर पर शिकायतों के निराकरण की नियमित समीक्षा की जाएगी, जिससे जवाबदेही और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।
हालांकि कुछ मामलों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के दायरे से बाहर रखा गया है। सूचना का अधिकार (RTI) से संबंधित प्रकरण, न्यायालय में विचाराधीन मामले, मांग संबंधी आवेदन, विभागीय स्थापना संबंधी प्रकरण तथा केंद्र सरकार से जुड़े मामलों में शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से इस सुविधा का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील की है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
