
दीपका/कोरबा। नगर पालिका परिषद दीपका में बजट को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी विशाल शुक्ला ने नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत और परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए विकास कार्यों के ठप होने का आरोप लगाया है।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विशाल शुक्ला ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष को पदभार संभाले एक वर्ष से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब तक परिषद के समक्ष वार्षिक बजट प्रस्तुत नहीं किया गया है। उनका कहना है कि बिना बजट के विकास कार्यों की दिशा और प्राथमिकताएं तय नहीं की जा सकतीं। उन्होंने इसे पार्षदों और आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की अनदेखी बताया।
अध्यक्ष मद की राशि उपयोग नहीं होने का आरोप
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष मद की राशि पिछले डेढ़ वर्ष से उपयोग नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास कार्य प्रभावित हैं, जबकि उपलब्ध निधियों का भी उपयोग नहीं किया जा रहा है। इससे वर्तमान नेतृत्व की कार्यक्षमता और विकास को लेकर उसकी मंशा पर प्रश्नचिह्न खड़े होते हैं।
जल संकट और मानसून की तैयारियों पर चिंता
विशाल शुक्ला ने नगर में पेयजल समस्या का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान नागरिकों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा, लेकिन पालिका प्रशासन कोई प्रभावी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सका।
उन्होंने आगामी मानसून को लेकर भी चिंता जताते हुए कहा कि शहर की नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था अभी तक संतोषजनक नहीं है। यदि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बनती है और गंदा पानी लोगों के घरों में प्रवेश करता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
कांग्रेस नेता की प्रमुख मांगें
विशाल शुक्ला ने नगर पालिका परिषद से मांग की है कि—
तत्काल बजट बैठक आयोजित कर आय-व्यय का विवरण सार्वजनिक किया जाए।
लंबित विकास कार्यों की स्पष्ट कार्ययोजना जनता के सामने रखी जाए।
अध्यक्ष मद सहित अन्य विकास निधियों का उपयोग जनहित के कार्यों में शीघ्र शुरू किया जाए।
आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस नेता ने कहा कि बिना बजट के विकास के दावे केवल कागजी साबित हो रहे हैं। नगर पालिका को जनता के प्रति जवाबदेह बनना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
फिलहाल, नगर पालिका परिषद दीपका में बजट को लेकर उठे इन सवालों ने स्थानीय राजनीति को गरमा दिया है। अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन इन आरोपों और मांगों पर क्या प्रतिक्रिया देता है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।