

कोरबा। सर्वमंगला मंदिर के समीप स्थित ऐतिहासिक रानी गुफा और हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार तथा सड़क पर जमा धूल-मिट्टी की सफाई नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर दो दिनों के भीतर मांगें पूरी करने की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे पुल निर्माण के दौरान दो वर्ष पहले रानी गुफा और हनुमान मंदिर को क्षति पहुंचाई गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कई बार निरीक्षण और आश्वासन दिए गए, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि एसडीएम, नहर विभाग और अन्य अधिकारियों के साथ बैठकों में भी समस्या के समाधान का भरोसा दिया गया था, परंतु स्थिति जस की तस बनी हुई है।
सर्वमंगला मंदिर से सोनपुरी नहर मार्ग तक धूल-मिट्टी का अंबार लगा हुआ है, जिससे पाली, पडनिया, सोनपुरी, खैरभवना, कनबेरी और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि धूल के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और स्कूल आने-जाने वाले छात्र सबसे अधिक प्रभावित हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 5 जून से पहले उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो खैरभवना में आयोजित शासकीय “सुशासन तिहार” का सामूहिक विरोध और घेराव किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भी भेजी गई है।
बाइट/ग्रामीणों का बयान:
“जब आस्था के केंद्रों का जीर्णोद्धार नहीं हो रहा और लोग धूल में जीने को मजबूर हैं, तब प्रशासन किस बात का सुशासन तिहार मना रहा है।”
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस चेतावनी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।