
शाल-श्रीफल से सम्मानित कर अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं, जनसेवा के प्रति समर्पण को किया याद
बिलासपुर, 2 जून 2026। जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में अपर कलेक्टर एस.एस. दुबे के सेवानिवृत्ति अवसर पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन ने उनके लगभग 30 वर्षों के उत्कृष्ट, समर्पित एवं निष्पक्ष शासकीय सेवा काल को सम्मानपूर्वक याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री दुबे के प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता तथा सहज व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिला प्रशासन की ओर से शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर कलेक्टर और एसएसपी ने कहा कि श्री दुबे ने अपने लंबे प्रशासनिक जीवन में विभिन्न जिलों एवं विभागों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निष्ठा, संवेदनशीलता और दक्षता के साथ निर्वहन किया। उनका प्रशासनिक अनुभव, कार्य के प्रति समर्पण तथा सहकर्मियों के साथ आत्मीय व्यवहार हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि किसी भी अधिकारी की वास्तविक पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि उसके कार्यों और व्यवहार से होती है। उन्होंने कहा कि श्री दुबे ने अपने पूरे सेवा काल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासनिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया और अपनी कार्यशैली से सभी का सम्मान अर्जित किया।
वहीं, एसएसपी रजनेश सिंह ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए उनके सहयोगात्मक दृष्टिकोण और प्रशासनिक दक्षता की सराहना की।
अपने उद्बोधन में भावुक हुए श्री एस.एस. दुबे ने तीन दशक के शासकीय जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा उनके लिए केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का एक माध्यम रही है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज और लोगों से उनका जुड़ाव बना रहेगा।
समारोह में नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी सहित जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने श्री दुबे के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।