

बिलासपुर। खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर हो रही परेशानियों के बीच कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया है। पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं बेलतरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विजय केशरवानी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और किसान प्रतिनिधियों ने कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर जिले में खाद संकट दूर करने, कालाबाजारी और जमाखोरी पर कार्रवाई करने तथा किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र सहित जिले की कई सहकारी समितियों में डीएपी, यूरिया, पोटाश, सुपर फास्फेट सहित आवश्यक उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण नहीं है। इसके कारण किसानों को बार-बार समितियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और घंटों कतार में खड़े रहने के बावजूद आवश्यकता अनुसार खाद नहीं मिल पा रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सहकारी समितियों में खाद की कमी का लाभ उठाकर कुछ निजी विक्रेता और बिचौलिए निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेच रहे हैं। कई स्थानों पर कृत्रिम अभाव उत्पन्न कर किसानों का शोषण किया जा रहा है। इससे खरीफ फसलों की बुआई और रोपाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
कांग्रेस की प्रमुख मांगें
ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग की गई है कि जिले की सभी सहकारी समितियों में किसानों की मांग के अनुरूप डीएपी, यूरिया, एनपीके सहित अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिन समितियों में खाद का स्टॉक समाप्त हो चुका है वहां तत्काल अतिरिक्त आवंटन किया जाए।
इसके अलावा खाद वितरण व्यवस्था की दैनिक समीक्षा, स्टॉक की सार्वजनिक जानकारी, कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ विशेष जांच अभियान, कृषि एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त निगरानी टीम का गठन, टोकन व्यवस्था लागू करने, जिला स्तरीय हेल्पलाइन और नियंत्रण कक्ष स्थापित करने तथा खाद संकट वाले क्षेत्रों में विशेष आपूर्ति अभियान चलाने की मांग भी की गई है।
किसानों की समस्याओं पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग
ज्ञापन में कहा गया है कि अन्नदाता किसानों की मेहनत पर ही प्रदेश और देश की खाद्य सुरक्षा निर्भर करती है। ऐसे में खाद और बीज जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए किसानों का भटकना चिंताजनक है। कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन से इस विषय को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि खरीफ सीजन प्रभावित न हो और किसानों को राहत मिल सके।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं बेलतरा विधायक प्रत्याशी विजय केशरवानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर ग्रामीण अध्यक्ष प्रभंजन बंटी बैसवाड़े, समन्वयक शीतल दास महंत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलासपुर अध्यक्ष हितेश देवांगन सहित अनिल यादव, झगर राम सूर्यवंशी, रोहित कौशिक, संतोष सिंह राज, ध्रुव कुमार साहू, उदल सूर्यवंशी, नीरज सोनी, रूपनारायण बच्छ, दादूराम शिकारी, अर्चना सूर्यवंशी, कमल कश्यप, सुनील सोनकर पार्षद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।